केंद्र सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ₹84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन (Samudra Manthan)' योजना को मंजूरी दे दी है। यह अब तक का भारत का सबसे बड़ा ऑफशोर ऑयल और गैस एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम माना जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य समुद्र के भीतर छिपे नए तेल और प्राकृतिक गैस के भंडारों की खोज करना है, ताकि देश की आयातित कच्चे तेल पर बढ़ती निर्भरता को कम किया जा सके।